
तेरे आने के इंतज़ार में
जाने कितने दिन बिताए और कितनी रातें गुजारी तेरे आने के इंतजार में
अब ये मन सोचता है कब नन्हे क़दमों से मेरे पास तू आएगी और कब मुझे मां कहकर बुलाएगी
कितने प्यारे नन्हे छोटे हाथ पैर होंगे जाने कैसी दिखती होंगी इस इंतजार में कब तुझे मैं बलिहारी जाऊंगी
तेरा कोख में घूमना बेताब करता है मुझे
तू कब आएगा यह एहसास दिलाता है मुझे तेरा मुझसे जुड़े रहना खुशी के पल दिलाता है मुझे
कभी खट्टे तो कभी मीठे के चटकारे लेती हूं तेरे आने के इंतजार में
मन सोचता है कैसे होगा हमारा राजकुमार या राजकुमारी
होगा मां का लाडला या पापा की दुलारी
बस अब यही मन सोचता है तेरे आने के इंतजार में
सच ही कहा है किसी ने मां बनना इतना आसान नहीं अब पता चलता है क्या होता है मां बनना
एक एक रात एक एक दिन गुजरता है बेचैनी में
तेरे आने के इंतजार में
अब और ना इंतजार करा
जल्दी तू आ
कैसे कहूं मैं अब मुझसे सब्र ना होता तेरे आने के इंतजार में……….
Riya sidana khungar