पांचाल प्रदेश भरवाड़ नर
#विधा: त्रिकोण तुकांत कविता
हाँ
श्रेष्ठ
संसार
आबदार
ऊर्जा अपार
सामर्थ्य निखार
भंगिमा रौबदार
मूँछ ताव ज़ोरदार
घोती केडिया छोलदार
मनोहार बेल बूटा तार
कर्ण कोकरवां मंडल आकार
कंठ रम्य मौक्तिक कंचन हार
हस्त कड़ा कमर कंदोरा अलंकार
सिर पगड़ी पैर मोजडी मजेदार
सुशोभित लाठी रंग बिरंगी छत्री धार
लोक संगीतकार रास हूडो नर्तन कार
तरणेतर मेला रंगमंच संस्कृति साकार
पांचाल प्रदेश भरवाड़ नर भव्य आसार।
स्वरचित
समीर उपाध्याय 'ललित'
पांचाल प्रदेश, सौराष्ट्र गुजरात