अवसाद कैसे दूर करें
अवसाद अर्थात डिप्रैशन आज एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है सभी के लिए ।
आज के समय में छोटे बच्चू से लेकर बड़े बुजुर्गो तक सभी को अवसाद ने जकड़ा हुआ है ।
सबसे पहले हमें ये समझना होगा कि अवसाद करता है और इसका कारण क्या है ?
जब भी हम अपने किसी कार्य में बुरी तरह से असफल होते हैं, या किसी खास अपने को खो देते हैं , तो हम अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं , कभी कोई लम्बी बिमारी से ठीक ना होना , कभी किसी का पढ़ाई में अचानक किसी कारण से पिछड़ जाना , कभी किसी पढ़े-लिखे नौजवान को नौकरी ना मिलना इत्यादि अनेक ऐसे कारण होते हैं अवसाद के । अवसाद के कारण अपने आप को दूनियां से अलग कर लेना , अकेले रहना या आत्महत्या करना कोई हल नहीं है ।
अवसाद कोई भयानक बिमारी नहीं , अवसाद से बाहर निकलना भी मुश्किल नहीं ।
अवसाद को अपने अन्दर ना पनपने दें , जड़ से उखाड़ फेंके इसे ।सबसे पहले हमें अवसाद से बाहर निकलने के लिए ख़ुद को तैयार करना है । हमें तन और मन से कोशिश करनी होगी अवसाद से बाहर निकलने के लिए ।
तन को स्वस्थ रखें ,। तन स्वस्थ तो मन भी स्वस्थ रहेगा ।
खानपान सही हो , नींद पूरी लें , सुबह ताज़ी हवा में बाहर निकलें , रोज़ सूरज की रौशनी में भी बाहर थोड़ी देर रहे , योग – प्राणायम करें ।
इस तरह स्वस्थ तन के साथ स्वस्थ मन बनाएं — जैसे बीती कोई दु:खुद घटना हो तो उसे बार – बार मत सोचें , अगर ताज़ा कोई हादसि हुआ है तो उससे बाहर निकलें , दोस्तों से मिले ,फोन पर बात करें , अपने किसु शौंक को फिर से ज़िंदा करें जैसे घूमना, संगीत सुनना, कहीं बाहर खाने पर जाएं, कहीं छुट्टी पर जाएं , कुछ ऐसी बातें याद करें जो आपके जीवन में खुशियों की अमिट छाप छोड़ गई हों, कोई ऐसा किस्सा याद करें जो आपको गुदगुदा जाए ।
डायरी लिखें , उसमें अपनी हर विश लिखें जो आप चाहते हैं , और उसे पाने का प्रयत्न करें ना कि किस्मत के सहारे इन्तज़ार करें । नए – नए दोस्त बनाएं , अपने किसी पूराने शौंक को फिर से ज़िन्दा करें , मीठी – मीठी धून होंठों पर गुनगुनाते रहें , इस तरह अवसाद से देर रहना मुश्किल नहीं ।
जब आप बाहर निकल कर देखेंगे तो आपको कहीं नि कहीं अपने से भी ज्यादा दूं:की और परेशान लोग नज़र आएंगे , तो इश्वर का शुक्रिया आदि करें कि आप उनसे बहुत अच्छे हैं , जो नहीं मिला उसे मत देखें , जो मिला है उसमें खुशी ढुंढे ।
ज़िन्दगी को संगीत बना कर गाएं , खुशियां बांटें और खुशियां ही पाएं , अवसाद को दूर भगाएं ।मौलिक एवं स्वरचित
प्रेम बजाज, जगाधरी ( यमुनानगर)
9991508421